Palamu : अब जल्द ही घर-घर पाइपलाइन से कुकिंग गैस पहुंचाने की तैयारी शुरू होने जा रही है, नगर निगम बोर्ड की चौथी बैठक में महापौर अरुणा शंकर ने बताया कि भारत पेट्रोलियम गैस को मेदिनीनगर शहर में पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी दे दी गई है, महापौर ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत रेडमा, बारालोटा और बैरिया इलाके से की जाएगी, भारत पेट्रोलियम द्वारा इन क्षेत्रों का सर्वे भी पूरा कर लिया गया है, उन्होंने कहा कि महिलाओं को पानी और रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराना निगम की प्राथमिकता है और यह सपना जल्द पूरा होगा.
नगर निहम बोर्ड बैठक में कई अहम फौसले, मूलभूत सविधाओं के सुधार का भरोसा

बैठक में महापौर ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में मेदिनीनगर नगर निगम में बड़े शहरों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, इसमें पानी, सड़क, पार्क, नाला निर्माण के साथ निगम के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा, बोर्ड बैठक में डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था को जल्द लागू करने पर भी चर्चा हुई, नगर आयुक्त ने बताया कि इसके लिए सरकार ने एक बड़ी एजेंसी को ठेका दे दिया है, जो जल्द शहर में काम शुरू करेगी,
बैठक में उप महापौर मनोज सिंह समेत कई पार्षदों ने शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया.
Also Read : ऊर्जा संकट के बीच न्यायिक अकादमी, झारखंड का बड़ा फैसला: अब ऑनलाइन होंगे सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम
