Ranchi: रांची में आज सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की आम सभा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री ने की. इस दौरान वर्ष 2025-26 के लिए संघ के लक्ष्य, बजट, उपलब्धियों और आगे की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. उपायुक्त ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने, किसानों और वनोपज संग्राहकों को बेहतर लाभ दिलाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मिलकर काम करना होगा.
उत्कृष्ट कार्य करने वाले MPCS लैंप्स प्रतिनिधि सम्मानित
बैठक में उपायुक्त ने जिले के अच्छे काम करने वाले MPCS लैंप्स के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि इससे सहकारी संस्थाओं को बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी. बैठक में किसानों और वनोपज संग्राहकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने, सहकारी संस्थाओं में डिजिटलीकरण बढ़ाने और कामकाज में पारदर्शिता लाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

किसानों को बेहतर मूल्य और पारदर्शिता पर जोर
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने से वंचित न रहे. इसके साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियान पर जोर देते हुए सहकारी संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें.
Read Also: आस्ट्रेलिया से पहुंचे हजारीबाग फुटका खाने, स्वाद ने खींचा सात समंदर पार से अपना लाल
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की दी जानकारी
उन्होंने कहा, “नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है. हमें मिलकर इसके खिलाफ मजबूत दीवार खड़ी करनी होगी.” उपायुक्त ने लोगों से अफीम की अवैध खेती की सूचना प्रशासन को देने की अपील भी की और कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और MPCS प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और अगले वर्ष बेहतर काम करने का संकल्प लिया.


