Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि, किया गया पौधारोपण

Giridih: एक देश, एक विधान और एक निशान के प्रबल समर्थक रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर...

Giridih: एक देश, एक विधान और एक निशान के प्रबल समर्थक रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है. कार्यक्रम के दौरान बच्चों में राष्ट्रभक्ति एवं संस्कारों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए विद्यालय के प्राचार्य आनंद कमल को सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 27 जून से शुरू होगा लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

बलिदान दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में एक फलदार पौधे लगाया गया. उपस्थित लोगों ने पौधे की देखभाल एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर सोना प्रकाश, मोनिका गुप्ता, स्वर्णा, उत्कर्ष, युवराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के प्रति समर्पण की भावना के साथ किया गया.

यह भी पढ़ें: पलामू में सिंगरा-चेड़ाबार कोयल नदी पुल के एप्रोच रोड और फ्लाईओवर का शिलान्यास, 12 साल का इंतजार खत्म

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *