पेसा नियम पर ग्राम सभा, कोरम न पूरा होने से ग्राम प्रधान चुनाव टला

Saraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कान्दरबेड़ा कला स्थित सांस्कृतिक भवन में रविवार को पेसा नियम के तहत एक विशेष ग्राम सभा का...

Saraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कान्दरबेड़ा कला स्थित सांस्कृतिक भवन में रविवार को पेसा नियम के तहत एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. बैठक इंद्र टूटू माझी बाबा की अध्यक्षता में हुई.

पारंपरिक प्रमुखों की भूमिका पर चर्चा

बैठक में झारखंड सरकार द्वारा लागू पेसा (PESA) नियम के प्रावधानों पर चर्चा की गई. इसके तहत प्रत्येक ग्राम में समुदाय विशेष के मान्यता प्राप्त पारंपरिक प्रमुखों की भूमिका तय की गई है.

  • हो समुदाय . मीलि / परगना
  • मुंडा मानकी समुदाय . दिउरी
  • खड़िया समुदाय . डोकलो सीहोर
  • मुंडा समुदाय . हातु मेड़ा / पड़हा राजा / पहान
  • उरांव समुदाय . महतो / पड़हा बोल (राजा) / पहान
  • भूमिज मुंडा समुदाय . सरदार / नया / हुआ

इन्हीं समुदायों के पारंपरिक प्रमुख संबंधित ग्राम के ग्राम प्रधान होंगे और ग्राम के विकास कार्यों का संचालन करेंगे.

Also Read: जेपीएससी परीक्षा-2025 को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

कोरम पूरा नहीं होने से चुनाव टला

ग्राम सभा में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर चर्चा की जानी थी, लेकिन कई कारणों से गांव के कई चयनित सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए. कोरम पूरा नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं हो सका.

अगली तिथि तय करने पर सहमति

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए अगली तिथि तय की जाएगी, ताकि सभी सदस्य अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर सकें. बैठक में उपस्थित ग्राम सदस्यों ने पेसा नियम के तहत ग्राम सभा को और सशक्त बनाने पर जोर दिया.

मुनादी कर दी जाएगी अगली बैठक की सूचना

ग्राम सभा में यह भी तय किया गया कि अगली बैठक की सूचना सभी टोलों में मुनादी कराकर दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण भाग ले सकें. इस अवसर पर विदु मुर्मू, बलराम टूटू, सोना मुर्मू, वाकिंम सिंह सरदार, पूना हेंब्रम, रामू मार्डी, दिलीप माझी, सुनील, पगला मुर्मू, काली चरण सिंह, काला मुर्मू, कुतीलाहर, करमती महतो, उत्तरासिंह, माघमी सिंह, पूर्व मुखिया बुधनी मुर्मू, रूपी मार्डी, एरोती माझी, सुनिता मुर्मू, मानी देवी, मगली हुडू, कलावती मुर्मू आदि लोग उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *