छेलकानी गाँव में धूमधाम से हुई माँ मंगल चंडी पूजा, तीन राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

  Saraikela: जिला के राजनगर प्रखंड के छेलकानी गाँव में फिलिप्स कैर्वत के घर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ...

 

Saraikela: जिला के राजनगर प्रखंड के छेलकानी गाँव में फिलिप्स कैर्वत के घर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ मंगल चंडी पूजा भक्ति और आस्था के साथ धूमधाम से आयोजित की गई. 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को पूजा का मुख्य अनुष्ठान संपन्न हुआ.

कलश यात्रा और उपवास

कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं ने निर्जला उपवास रखा. सुबह गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल से कलश यात्रा निकाली गई. श्रद्धालु खरकई नदी पहुंचे, जहाँ पुजारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र जल भरवाया. कलश यात्रा की वापसी पर पारंपरिक शंख ध्वनि और हुड़हुडी के साथ महिलाओं ने स्वागत किया. झूमते-गाते सभी पूजा स्थल पहुंचे, जहाँ मंत्रोच्चारण के बीच माँ मंगल चंडी का घट स्थापित किया गया.

ALSO READ: अटकी पंचायत में खेती बनी समृद्धि का आधार, आधुनिक तकनीक से किसानों की आय में कई गुना बढ़ोतरी

विधि-विधान से पूजा और मन्नतें

विधि-विधान से माँ मंगल चंडी का आवाहन कर पूजा की गई. पूजा के बाद महिलाओं ने गाँव की सुख-समृद्धि और रोग निवारण के लिए मन्नतें मांगी.

तीन राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

आसपास के क्षेत्रों के अलावा ओडिशा, बंगाल और झारखंड से सैकड़ों भक्त पूजा में शामिल होने पहुंचे. पूजा समाप्ति के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई.

अनुष्ठान का समापन

मूर्ति विसर्जन के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *