चाकुलिया : झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Chakulia: झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम...

Chakulia: झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने भी माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की अद्भुत मिसाल है. उन्होंने देश का संविधान बनाकर हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का काम किया, जो भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है.

यह भी पढ़ें : बिहार में अब पलटने की परंपरा पर विराम लगेगा या सम्राट भी उसी फेविकोल की तलाश करेंगे

बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर

विधायक ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया था. आज उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने युवाओं से बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम में झामुमो के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : बिहार के नए सीएम होंगे सम्राट चौधरी, नीतीश ने भंग की कैबिनेट, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *