गुमला: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Gumla: नवोदय विद्यालय समिति, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के...

गुमला
जवाहर नवोदय विद्यालय

Gumla: नवोदय विद्यालय समिति, स्कूल शिक्षा और  साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के माध्यम से कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा.

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर

जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क और  गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने वाला एक प्रतिष्ठित संस्थान है. कक्षा-6 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से किया जाता है.

पिछले वर्ष 25.99 लाख से अधिक आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति के अनुसार, गत वर्ष देशभर में 25,99,277 अभ्यर्थियों ने कक्षा-6 चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इस वर्ष समिति का लक्ष्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है.

ALSO READ: कोडरमा: परीक्षा प्रणाली की विफलता पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in तथा cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से किया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *