GUMLA: गुमला पुलिस अधीक्षक, गुमला के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण सूचना सर्वसाधारण के लिए जारी की गई है. गुमला जिले के खोरा जामटोली निवासी पीड़िता संजीता कुमारी, जो अगस्त 2018 से लापता है, की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
पीड़िता का विवरण जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के लापता होने के समय उसकी उम्र लगभग 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में लगभग 21 वर्ष हो चुकी है. पीड़िता की पहचान के रूप में उसकी लंबाई करीब 4 फीट, चेहरा गोल तथा लापता होने के समय पीले रंग का सूट पहने होने की जानकारी दी गई है.
मामला दर्ज कर जांच जारी
इस संबंध में AHTU थाना कांड संख्या-03/2020, दिनांक 06 फरवरी 2020 को भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 365, 367, 368, 370 एवं 371 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. पुलिस द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर छानबीन एवं तकनीकी माध्यमों से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक पीड़िता का कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका है’
पुलिस की अपील और इनाम की घोषणा
गुमला पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त लापता युवती के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है या वह कहीं दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गुमला या नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर देने का अनुरोध किया गया है. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा विश्वसनीय सूचना देने पर 2,00,000 (दो लाख रुपये) का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
ALSO READ: ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान ने रचा इतिहास, 10 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचा उनका हक
संपर्क विवरण
-पुलिस अधीक्षक, गुमला: 9431706376
-पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गुमला:9471182113
-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला:9431706202
-थाना प्रभारी, AHTU:8986604606/8809624441
-ईमेल: sp-gumla@jhpolice.gov.in
मानवता के आधार पर सहयोग की अपील
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि मानवता के नाते इस महत्वपूर्ण मामले में आगे आकर सहयोग करें, ताकि पीड़िता को शीघ्र बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया जा सके.
