Click Here
Click Here

‘सरकार आपके द्वार’ अभियान ने रचा इतिहास, 10 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचा उनका हक

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम राज्य के दूर-दराज के गांवों और पंचायतों में बदलाव की एक...

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम राज्य के दूर-दराज के गांवों और पंचायतों में बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा है. मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारते हुए प्रशासन ने न केवल जनता की समस्याओं को सुना, बल्कि उनका त्वरित समाधान कर सुशासन का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है.

जन-जन तक पहुंचा शासन

राज्यभर में आयोजित 5,226 शिविरों के माध्यम से सरकार सीधे जनता के आंगन तक पहुंची. आंकड़ों के अनुसार इस अभियान के तहत कुल 12,94,915 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 10,36,708 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है. वर्तमान में शेष 2,58,207 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिन पर युद्धस्तर पर काम जारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

लोक कल्याणकारी योजनाओं ने रचा इतिहास

इस पूरे अभियान के दौरान जनता का सबसे अधिक भरोसा ‘अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं’ पर दिखा. इस श्रेणी में सर्वाधिक 7,47,136 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से रिकॉर्ड 5,59,184 समस्याओं का निपटारा कर दिया गया है. यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि राज्य के नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कितने जागरूक और उत्साहित हैं.

Also Read: JAC 10वीं रिजल्टः झारखंड बोर्ड परीक्षा में 95.27% रहा रिजल्ट, 2.26 लाख से अधिक छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास

नाम | आवेदन की संख्या | निष्पादन की संख्या | प्रक्रियाधीन

  • नया राशन कार्ड | 71,705 | 56,735 | 14,970
  • भूमि धारण प्रमाण पत्र | 2,587 | 2,144 | 443
  • लोक कल्याणकारी योजनाएं | 7,47,136 | 5,59,184 | 1,87,952
  • वृद्धा पेंशन | 1,17,065 | 1,01,292 | 15,773
  • भूमि की मापी | 1,606 | 1,276 | 330
  • जन्म प्रमाण पत्र | 60,593 | 42,898 | 17,695
  • सेवा देने की गारंटी | 31,801 | 26,918 | 4,883
  • मृत्यु प्रमाण पत्र | 6,389 | 5,543 | 846
  • विधवा पेंशन | 5,771 | 4,882 | 889
  • दाखिल खारिज वादों का निष्पादन | 6,526 | 4,180 | 2,346
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र | 77,885 | 73,348 | 4,537
  • जाति प्रमाण पत्र | 92,486 | 87,547 | 4,939
  • आय प्रमाण पत्र | 69,942 | 67,659 | 2,283
  • विकलांग पेंशन | 3,423 | 3,102 | 321
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *