रांची में CM का पुतला दहन के दौरान हुए हिंसक झड़प मामले में तीन FIR दर्ज, 14 नामजद समेत अन्य लोग बनाए गए आरोपी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में सुधार की मांग कर रहे छात्र और छात्र नेताओं पर रांची...

CM का पुतला दहन

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में सुधार की मांग कर रहे छात्र और छात्र नेताओं पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. इस मामले में कुल 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यह एफआईआर कोतवाली थाना में की गई है. पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला शुक्रवार को छात्र संगठनों द्वारा आयोजित पुतला दहन से जुड़ा हुआ है. JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बैनर तले जुटे छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का कार्यक्रम रखा था. अल्बर्ट एक्का चौक के समीप जब छात्र पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे, तभी वहां तैनात पुलिस बल और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई.

छात्र संगठनों में भारी आक्रोश

कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में अंकिता वर्मा, शाहबाज और ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट को शिकायतकर्ता बनाया गया है. पुलिस ने जिन प्रमुख छात्र को इस मामले में नामजद किया है, उनमें कुणाल प्रताप, पीयूष, रविंद्र पासवान और चंडी तिवारी शामिल हैं. इन सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ उलझने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्र संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. रिफॉर्म मंच के सदस्यों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी परीक्षाओं और रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे थे. पुलिस ने बल प्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की है. छात्र नेताओं ने साफ किया है कि मुकदमों और पुलिसिया कार्रवाई से वे डरने वाले नहीं हैं और आने वाले दिनों में रोजगार तथा आयोगों में सुधार की मांग को लेकर उनका आंदोलन और उग्र होगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

AlsoRead:50 हजार रिश्वत लेते पकड़ी गई खूंटी महिला थाना की पूर्व प्रभारी को नहीं मिला बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *