प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम बेल पर HC ने मांगी केस डायरी

Ranchi : गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई...

राहुल राणा

Ranchi : गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को केस डायरी पेश करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख निर्धारित की. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. राहुल राणा फिलहाल पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है.

वेटर की हत्या के मामले में पुलिस कर रही तलाश

राहुल राणा पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने और रंगदारी के नेटवर्क में शामिल होने के गंभीर आरोप है. पुलिस को रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के होटल टी टॉस में हुई एक वेटर की हत्या के मामले में राहुल राणा की तलाश है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. जिससे बचने के लिए उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. राहुल राणा के विरुद्ध एयरपोर्ट थाना में कांड संख्या 12/2026 दर्ज की गई है.

 

ALSO READ : 14th JPSC PT EXAM : आयोग के सदस्य ने CM को पत्र लिखकर जतायी आपत्ति, एक ही एजेंसी को सौंपी गई पूरी जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *