Ranchi : 22 मई को राज्य सरकार ने आइएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की लंबी लिस्ट जारी की थी. जिमसें गढ़वा, खूंटी और देवघर जिले के डीसी समेत अलग अलग जगहों पर तैनात आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई थी. इस अधिसूचना के जारी होने के बाद कई अधिकारियों ने शनिवार को चार्ज लें लिया था और कुछ लोग आज यानी सोमवार को चार्ज लेंगे. इस बीच 2015 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज सिंह ने पिछली अधिसूचना के मुताबिक उत्पाद आयुक्त के पद पर रविवार को चार्ज ले लिया और कामकाज शुरू कर दिया. लेकिन इस बीच सरकार ने उनकी नियुक्ति उत्पाद आयुक्त की जगह उत्पाद विभाग में अपर सचिव के पद पर नियुक्ति की नयी अधिसूचना जारी कर दी. जिसके बाद उन्हें बैरंग होकर चार्ज लेने के 24 घंटों के अंदर ही उत्पाद आयुक्त का पद छोड़ना पड़ा. नयी अधिसूचना के मुताबिक 2012 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप सिंह को उत्पाद आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जो जल्द ही चार्ज लेंगें.

ALSO READ : चतरा-हजारीबाग रोड पर कोयला लदा हाइवा पलटा, बड़ा हादसा टला
