चतरा-हजारीबाग रोड पर कोयला लदा हाइवा पलटा, बड़ा हादसा टला

Chatra: चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह कोयला लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. यह हादसा गिद्धौर के बांय मोड़ स्थित...

Chatra: चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह कोयला लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. यह हादसा गिद्धौर के बांय मोड़ स्थित कर्माटांड़ पुल के पास हुआ. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार, हाइवा चट्टी बारियातु से कोयला लोड कर कटकमसांडी की ओर जा रहा था. सुबह करीब साढ़े आठ बजे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद हाइवा पुल के डिवाइडर से टकराकर पलट गया.

राहत की बात यह रही कि हाइवा पुल के नीचे नहीं गिरा और कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया. हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने कहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: BREAKING: झारखंड में दो डीएसपी का ट्रांसफर आर्डर बदला, साइबर अपराध रोकने के लिए हुई नई तैनाती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *