मिहिजाम में थार और मालवाहक टेंपो की सीधी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Jamtara: जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग स्थित NH-419 पर गुरुवार की दोपहर एक थार वाहन और मालवाहक टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर...

Jamtara: जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग स्थित NH-419 पर गुरुवार की दोपहर एक थार वाहन और मालवाहक टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मालवाहक टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे पीपला मोड़ के समीप हुई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मिहिजाम थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है तथा दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है.

ALSO READ: हजारीबाग में सीसीएल की बड़ी कार्रवाई में पकड़े गए अवैध कोयला लदे तीन ट्रेलर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *