Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चंद्रढीपा गांव में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की पहल से लगा स्वास्थ्य कैंप, डायरिया से ग्रसित लोगों की हुई जांच

साहिबगंज: प्रखंड क्षेत्र के चंद्रढीपा गांव में डायरिया से दो महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतकों की...

Health camp
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की पहल से लगा स्वास्थ्य कैंप

साहिबगंज: प्रखंड क्षेत्र के चंद्रढीपा गांव में डायरिया से दो महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतकों की पहचान सांझली सोरेन (32 वर्षीय) और फुलमनी हेंब्रम (55 वर्षीय) के रूप में हुई है. दोनों महिला एक ही परिवार की सास-बहु हैं. घटना की सूचना ग्रामीणों ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी को दी. सूचना मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पंकज कर्मकार को अवगत कराया.

गांव में लगाया गया कैंप

इसके बाद विभाग ने त्वरित पहल करते हुए गांव में मेडिकल टीम भेज कर कैंप लगाया. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी की देखरेख में गांव में एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों का इलाज किया गया. सभी को आवश्यक दवा दी गई. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. ग्रामीणों को संथाली भाषा में ताजा भोजन और गर्म पानी पीने की सलाह दी. मौके पर जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, बल्लू उर्फ देव सोरेन प्रखंड उपाध्यक्ष लखीराम हेंब्रम, संजय सोरेन, समदा सोरेन, बैजू यादव व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कोयला उद्योग में बड़ा बदलाव : जेबीसीसीआई की जगह लेगा ‘वार्ताकार परिषद’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *