Click Here
Click Here
Click Here

चैत्र नवरात्र के महानवमी पर पूजा पंडाल में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डीसी सिमडेगा भी किए पूजन हवन

  सिमडेगा: चैत्र नवरात्र के महानवमी के मौके पर देवी गुड़ी दुर्गा पूजा पंडाल सलडेगा में श्रद्धालु महिलाओं की सैलाब उमड़ पड़ा....

 

सिमडेगा: चैत्र नवरात्र के महानवमी के मौके पर देवी गुड़ी दुर्गा पूजा पंडाल सलडेगा में श्रद्धालु महिलाओं की सैलाब उमड़ पड़ा. इन महिलाओं के साथ डीसी सिमडेगा भी पूजन हवन कर जिले के सुख समृद्धि की कामना किए.

आज सिमडेगा में हर तरफ चैत्र नवरात्र और रामनवमी का उल्लास है. सलडेगा स्थित देवी गुड़ी और दुर्गा पूजा पंडाल में महानवमी के मौके पर श्रद्धालु महिलाओं का सुबह से तांता लगा हुआ है. आज सुबह देवी गुड़ी के प्रांगण में महानवमी की हवन हुई. जिसमें पहुंचकर डीसी सिमडेगा कंचन सिंह अपने परिवार के सहित आम लोगों के साथ बैठक पूजन हवन किए. डीसी कंचन सिंह सलडेगा दुर्गा पूजा पंडाल भी पहुंची और उन्होंने माता रानी के समकक्ष जिले के सुख समृद्धि की प्रार्थना किए. मौके पर डीसी सिमडेगा ने समस्त जिलेवासियों को चैत्र नवरात्र और रामनवमी की शुभकामनाएं दिए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *