ईचागढ़ प्रखंड को मिला पंचायत समिति श्रेणी में सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने किया पुरस्कृत

Saraikela: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित ताना भगत स्टेडियम, खेलगांव में ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया...

Ichagarh block
सीएम सोरेन ने ईचागढ़ प्रखंड को किया पुरस्कृत

Saraikela:  राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित ताना भगत स्टेडियम, खेलगांव में ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026’ (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय समारोह) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड को उत्कृष्ट पंचायत समिति श्रेणी में पुरस्कृत किया गया. प्रखंड को उत्कृष्ट कार्यशैली, नवाचार, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख गुरुपद मार्डि एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा ने उक्त सम्मान प्राप्त किया. कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री दीपिका पांडे सिंह तथा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें: नगर अध्यक्ष के खिलाफ दो से अधिक बच्चों के होने के मामले पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, सियासी हलचल तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *