गिरिडीह में लाखों की चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल व नगद बरामद

GIRIDIH: सरिया थाना क्षेत्र में 3 लाख की चोरी का मामला पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर सुलझाकर बड़ा खुलासा किया...

GIRIDIH: सरिया थाना क्षेत्र में  3 लाख की चोरी का मामला पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर सुलझाकर बड़ा खुलासा किया है. 15 अप्रैल 2026 को केसवारी बाजार के पास हुई इस वारदात में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, बालेडीह निवासी मंजू देवी (44 वर्ष) ने भारतीय स्टेट बैंक की सरिया शाखा से ₹3 लाख की निकासी की थी. रकम को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था. घर लौटने के दौरान केसवारी बाजार में फल खरीदते समय चोरों ने मौका पाकर डिक्की से पूरी राशि उड़ा ली थी. इस मामले में सरिया थाना कांड संख्या 70/2026 दर्ज किया गया था.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुला मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को धर दबोचा.

दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुर्शीद अंसारी (37 वर्ष), निवासी बिशनपुर पचंबा तथा मोहम्मद साबिर अंसारी (करीब 50 वर्ष), निवासी पचंबा, गिरिडीह के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया.

Also Read: हजारीबाग में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, बिना मान्यता स्कूलों और डबल नामांकन का मामला उजागर

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ग्लैमर बाइक (JH 11 AA 7883), दो मोबाइल फोन और चोरी की रकम में से ₹15 हजार नगद बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

जांच जारी, बाकी राशि की तलाश

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि बाकी राशि की बरामदगी और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है और लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *