Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में शादी समारोह में पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत ध्वजाधारी पहाड़ गेट पर विवाह की खुशी अचानक विवादों में उलझ गई. विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक...

Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत ध्वजाधारी पहाड़ गेट पर विवाह की खुशी अचानक विवादों में उलझ गई. विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंचा जिससे दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए.

शादी समारोह के दौरान वर-वधू पक्ष में शुरू हुई बहस

दरअसल शनिवार की रात कोडरमा स्थित ध्वजाधारी धाम में एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान अचानक वर और वधू पक्ष में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू हो गए. मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए.

वधू पक्ष ने बताया विवाद की वजह

जानकारी देते हुए वधू के पिता विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री निर्मला की शादी जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडाडीह के रहने वाले विजय सिंह के पुत्र अनूप सिंह से तय की थी. जिसका विवाह 25 अप्रैल को कोडरमा स्थित ध्वजाधारी धाम में होना था.

लग्न के दौरान तय हुई थी व्यवस्थ

उन्होंने बताया कि शादी से पूर्व 23 अप्रैल को वह अपनी बेटी का लग्न लेकर विजय सिंह के डंडाडीह स्थित घर पर पहुंचे थे.  इस दौरान तय हुआ था कि वधू पक्ष के साथ आने वाले लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था वधू पक्ष करेगा, जबकि बारातियों के खाने-पीने की व्यवस्था वर पक्ष करेगा.

Also Read: हजारीबाग: दारू प्रखण्ड के कविलाशी जंगल में भड़की भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान

भोजन व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद

बीती रात शादी की रस्मों के दौरान वर के भाई जितेंद्र और उनके बहनोई ने बारातियों के भोजन की व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू कर दिया. इस पर वधू के पिता ने स्पष्ट कहा कि वर पक्ष स्वयं अपने बारातियों की व्यवस्था करेगा. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया.

मारपीट और कुर्सियां चलने से कई घायल

थोड़ी देर के लिए कोडरमा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर चली गई, लेकिन उनके जाते ही फिर से विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ मारपीट और कुर्सियां चलने लगीं.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

मामला बढ़ने से दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

वधू पक्ष का बड़ा फैसला

इधर वधू निर्मला के पिता विजय सिंह ने कहा कि उनकी बेटी की शादी अनूप से भले ही हो गई है, लेकिन उन्होंने उसे ससुराल जाने से रोक दिया है.

घायल हुए लोग

घायलों में लड़का पक्ष से चंचला देवी (40 वर्ष, पति भुवनेश्वर सिंह, अकबरपुर), अभी सिंह (30 वर्ष, पिता वीरेंद्र सिंह, गया), मिथुन सिंह (32 वर्ष, पिता योगेंद्र सिंह, नवादा) शामिल हैं। वहीं लड़की पक्ष से रितिक सिंह (18 वर्ष, पिता विजय सिंह), विक्रम सिंह (22 वर्ष, पिता विजय सिंह), करण सिंह (19 वर्ष, पिता अशोक सिंह, झलपो) शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *