Click Here
Click Here
Click Here

अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश

Saraikela: श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण...

Saraikela: श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक रजिस्टर, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कारवाई 

उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजनों के हितों के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा आवश्यक वस्तुओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है. किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें एवं अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं. क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है. आमजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आवश्यकतानुसार ही ईंधन क्रय करें. किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी उत्पन्न करने अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी प्रकार की समस्या अथवा अनियमितता की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

AlsoRead:छात्र संघ चुनाव को लेकर आजसू छात्र संघ की हुंकार, जल्द तारीख घोषित करने की मांग

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *