हजारीबाग में अमृत योजना की जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण, 25 अगस्त से 288 आवासों में पहुंचेगा नियमित पानी

Hazaribagh: अमृत योजना के तहत संचालित हजारीबाग शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति का नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने स्थल निरीक्षण...

अमृत योजना की जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण

Hazaribagh: अमृत योजना के तहत संचालित हजारीबाग शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति का नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया. इस दौरान जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

छड़वा डैम और नूरा जलमीनार का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में सहायक नगर आयुक्त ने सबसे पहले छड़वा डैम का निरीक्षण किया. यहां जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई और आवश्यक तकनीकी बिंदुओं की समीक्षा की गई. इसके बाद नूरा स्थित ESR (जलमीनार) का भी जायजा लिया गया.

288 आवासों में शुरू होगी नियमित जलापूर्ति

निरीक्षण के दौरान कोलघाटी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के 288 आवासों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. सहायक नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी L&T को निर्देश दिया कि 25 अगस्त 2026 से सभी 288 आवासों में नियमित जलापूर्ति शुरू करना सुनिश्चित करें.

ALSO READ: हजारीबाग: RO वाटर प्लांट संचालकों की बैठक, 31 अगस्त तक पंजीकरण अनिवार्य, नगर निगम ने दिए सख्त निर्देश

व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश

नगर निगम की ओर से संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही आवश्यक तकनीकी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *