Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया है. इस वर्ष का परीक्षाफल न केवल उत्साहजनक रहा है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर राज्य के बढ़ते कदमों की तस्दीक भी करता है.
कुल 95.27% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. इस वर्ष के परिणामों की सबसे बड़ी विशेषता प्रथम श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या है. कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में से 2,26,957 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है.
Also Read: झारखंड में पावर कट का टॉर्चर : गर्मी में दम तोड़ रहा सिस्टम, 200 मेगावाट की कमी
परीक्षाफल: एक नजर में
विवरण संख्या
• कुल आवेदित परीक्षार्थी 4,24,001
• परीक्षा में सम्मिलित 4,22,109
• कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 4,02,178
• प्रथम श्रेणी 2,26,957
• द्वितीय श्रेणी 1,60,673
• तृतीय श्रेणी 14,548
• पास प्रतिशत 95.278%
