जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर 106 वाहिनी आरएएफ में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम

Jamshedpur : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), सुंदरनगर परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम...

Jamshedpur : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), सुंदरनगर परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी परिसर में स्थित शहीद स्मारक के पास कमांडेंट श्री राजीव कुमार द्वारा पौधरोपण कर की गई. इसके बाद अधिकारियों व जवानों ने परिसर के खाली स्थानों, परेड ग्राउंड के किनारे और आवासीय कॉलोनी में नीम, पीपल, अशोक, गुलमोहर, जामुन, आंवला और आम सहित विभिन्न प्रजातियों के 500 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे रोपे।. सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया.

“वृक्षारोपण ही नहीं, वृक्ष संरक्षण भी जरूरी” : कमांडेंट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 106 वाहिनी के कमांडेंट श्री राजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं. पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उन्हें बचाना भी है.” उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे खास अवसरों पर एक पेड़ अवश्य लगाएं और प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आमजन के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएं. कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण की रक्षा हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और जल संरक्षण की शपथ ली. 106 वाहिनी आरएएफ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, बल्कि ‘हरित भारत, स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास रहा.

Also Read : 1976 हत्या कांड के दो दोषी अब भी फरार, दादा की हत्या के बाद पोता मांग रहा न्याय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *