जामताड़ा: SIR अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भरा एन्यूमरेशन फॉर्म

Jamtara: झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के अंतर्गत...

SIR अभियान

Jamtara: झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के अंतर्गत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर जमा किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी कराई. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महतो ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान से ही नहीं, बल्कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है. उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया.

AlsoRead:अमेरिका-ईरान युद्ध : होर्मुज में लापता भारतीय क्रु मेंबर की हुई मौत, हमले के बाद हुआ हादसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *