पलामू: करंट लगने से चौथी कक्षा के छात्र की मौत, स्कूल से घर आया था बच्चा

Palamu: पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के काबलासी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहाँ स्कूल से अपने घर...

करंट लगने से चौथी कक्षा के छात्र की मौत, स्कूल से घर आया था बच्चा

Palamu: पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के काबलासी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहाँ स्कूल से अपने घर आधार कार्ड लेने आए एक 11 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान काबलासी गांव निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है, जो चौथी कक्षा का छात्र था. जानकारी के अनुसार, स्कूल में आधार कार्ड की जरूरत होने के कारण वह उसे लेने अपने घर आया था, जहाँ वह अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में बच्चों को परिजनों ने अस्पताल में लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ : पटना हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ऐसे मामलों में जजों को संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए फैसला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *