जामताड़ा: धरमपुर गोलीकांड के चार फरार आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की की तैयारी

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के चर्चित धरमपुर गोलीकांड मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार...

फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा करती नारायणपुर थाना पुलिस
फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा करती पुलिस

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के चर्चित धरमपुर गोलीकांड मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार (21 जुलाई 2026) को नारायणपुर थाना कांड संख्या 20/2026, दिनांक 22 फरवरी 2026 के तहत दर्ज मामले में फरार चार आरोपियों के घर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया गया.

यह कार्रवाई नारायणपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) साकेत प्रताप देव के नेतृत्व में की गई. जिन आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें कुतबुल अंसारी (पिता- स्व. समसुद्दीन अंसारी), जमील अंसारी (पिता- जलील अंसारी), जाहिद अंसारी उर्फ जहाज (पिता- स्व. छुटका मियां), सभी निवासी ग्राम धरमपुर तथा गफ्फार अंसारी (पिता- लुकमान मियां), निवासी हरलाटांड़, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा शामिल हैं.

BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज है मामला

उक्त मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), 25(1A), 26, 27 एवं 35 के तहत दर्ज है. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि धरमपुर गोलीकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. न्यायालय के निर्देश पर उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

थाना प्रभारी ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कुर्की-जब्ती भी शामिल है. उन्होंने कहा कि जामताड़ा पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

ALSO READ: बोकारो: मेधावी छात्र की उच्च शिक्षा का रास्ता आसान, DC ने शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने का दिया निर्दे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *