Jamtara: पूर्व रेलवे ने विभिन्न तकनीकी कार्यों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की घोषणा की है. मुगमा स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 18604 गोड्डा–रांची एक्सप्रेस अब 25 और 27 सितंबर 2026 को निरस्त रहेगी. श्रावणी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05028/05027 बढ़नी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन का संचालन 28 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन 33 फेरों में किया जाएगा.
ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 03230/03229 पटना–खुर्दा रोड साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन 6 अगस्त से 28 अगस्त तक दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरों के लिए जारी रहेगा. वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल और उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण कई मेमू एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त,आंशिक रूप से रद्द, पुनर्निर्धारित तथा नियंत्रित गति से संचालित किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है.
