अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका जामताड़ा, डॉ. भास्कर चंद को डॉक्टरेट सम्मान

Jamtara: जामताड़ा के युवा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. भास्कर चंद को फिजियोथेरेपी, स्वास्थ्य सेवा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद...

डॉ. भास्कर चंद को डॉक्टरेट सम्मान प्रदान करते आयोजक
डॉ. भास्कर चंद को डॉक्टरेट सम्मान प्रदान करते आयोजक

Jamtara: जामताड़ा के युवा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. भास्कर चंद को फिजियोथेरेपी, स्वास्थ्य सेवा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया. यह सम्मान Legendary Peace Awards Council (LPAC) की ओर से नई दिल्ली स्थित Constitution Club of India में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में डॉ. भास्कर चंद को उनके निरंतर सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यों के लिए Honorary Doctorate Award के साथ Certificate of Lifetime Membership प्रदान किया गया.

स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान

डॉ. भास्कर चंद जामताड़ा में Healing Hands Physiotherapy Centre के माध्यम से फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. इसके अलावा वे स्वास्थ्य जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. सम्मान मिलने पर डॉ. भास्कर चंद ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि जामताड़ा और पूरे झारखंड का सम्मान है. इस सम्मान से समाज और मरीजों के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ी है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे. सम्मान मिलने पर जिले के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. डॉ. भास्कर चंद की इस उपलब्धि को जामताड़ा जैसे छोटे शहर से निकलकर स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

ALSO READ: बोकारो: केबल तार चोरी का खुलासा, चोरी गई तार के साथ दो गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *