बोकारो: केबल तार चोरी का खुलासा, चोरी गई तार के साथ दो गिरफ्तार

Bokaro: कसमार थाना क्षेत्र के मोचरो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप ड्रम 95 एमएम केबल तार चोरी मामले का पुलिस ने...

bokaro police

Bokaro: कसमार थाना क्षेत्र के मोचरो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप ड्रम 95 एमएम केबल तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया केबल तार भी बरामद किया. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 अगस्त को छापेमारी कर पुलिस ने सेक्टर -3 निवासी 28 वर्षीय दिगंबर कुमार पांडेय तथा जरीडीह थाना क्षेत्र के मिश्रा साइड निवासी 24 वर्षीय चंदन कुमार दुबे को गिरफ्तार किया. घटना 18 अगस्त की रात को करीब 400 मीटर केबल तार चोरी कर लिया गया था. मामले में तेलमुंगा निवासी हीरालाल जायसवाल की शिकायत पर कसमार थाना में कांड संख्या 68/2026 दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर केबल तार बरामद किया गया. छापेमारी दल में थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पुअनि रंजन कुमार सिंह, पुअनि घनश्याम कुमार रवि और सअनि पंकज कुमार शामिल थे.

AlsoRead:रांची में CM का पुतला दहन के दौरान हुए हिंसक झड़प मामले में तीन FIR दर्ज, 14 नामजद समेत अन्य लोग बनाए गए आरोपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *