जामताड़ा: सड़क हादसे में कोल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा नाथ कोल की मौत

Jamtara: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में भारत प्राचीन आदिवासी कोल जाति कल्याण समिति के राष्ट्रीय...

National President
Jamtara: Uma Nath Kol, National President of the Kol community

Jamtara: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में भारत प्राचीन आदिवासी कोल जाति कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा नाथ कोल (करीब 70 वर्ष) की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे कोल समाज में शोक की लहर है. बताया जाता है कि उमा नाथ कोल झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के पुराने सहयोगी भी रहे थे और लंबे समय से समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, उमा नाथ कोल शनिवार को मोटरसाइकिल से फतेहपुर से जामताड़ा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान फतेहपुर डिग्री कॉलेज के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उमा नाथ कोल के निधन की खबर मिलते ही कोल समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे. समाज के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और गहरा शोक व्यक्त किया.

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल और उसके चालक को पकड़ लिया है. इस दुर्घटना में बाइक चालक भी घायल हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ALSO READ: सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल के सुपरिटेंडेंट को लिखा पत्र, कहा – दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *