सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल के सुपरिटेंडेंट को लिखा पत्र, कहा – दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करें

NewsWave Desk : सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने...

सोनम वांगचुक

NewsWave Desk : सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक को अन्य अस्पताल में भर्ती करने की मांग की है. साथ ही इस पत्र में उन्होंने कहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने सोनम वांगचुक से जुड़े मेडिकल जांच रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया है. साथ ही कहा है कि वांगचुक की निगरानी कर रहे नियमित डॉक्टरों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई. पत्र के अनुसार वांगचुक का पोटेशियम स्तर 4.3 से घटकर 2.9 हो गया है. जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है. पारदर्शिता की कमी का हवाला देते हुए उन्होंने बेहतर इलाज के लिए दूसरे मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित करने और जल्द डिस्चार्ज प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने अस्पताल और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है.

दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

जानकारी हो कि पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी CJP के प्रदर्शनकारियों को भी शांतिपूर्वक जंतर मंतर से हटने की अपील की. सोनम वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थय को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया था. जिसमें सोनम वांगचुक की मेडिकल चेकअप कराने और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखने का आदेश दिया गया था. इधर, सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद, सीजेपी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है.

 

ALSO READ : मानदेय न मिलने से टूटी महिला होमगार्ड, MGM अस्पताल में फूट-फूटकर रोई, छत से कूदकर जान देने की दी चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *