Click Here
Click Here
Click Here

होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले में झालसा ने लिया संज्ञान

Ranchi: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बंद एक महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले को लेकर झारखंड राज्य विधिक सेवा...

Birsa Munda Central Jail
बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल

Ranchi: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बंद एक महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले को लेकर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) गंभीर है. विभिन्न अखबारों में प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति-सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची को मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने तथा पीड़ित महिला को तत्काल विधिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निर्देशानुसार विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, डालसा सचिव, महिला एलएडीसी चीफ एवं अन्य महिला एलएडीसी शामिल थे. यह टीम जांच के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार पहुंची.

वार्डों में शिकायत पेटी नहीं लगाने पर भड़की टीम

जांच के दौरान टीम ने पाया कि जेल के किसी भी वार्ड में शिकायत पेटी नहीं लगाई गई थी. इस पर टीम ने नाराजगी जताई और जेल अधीक्षक को दो दिनों के भीतर सभी वार्डों में शिकायत पेटी लगाने का निर्देश दिया गया. टीम ने पीड़ित महिला, जेल पीएलवी तथा जेल चिकित्सक का बयान दर्ज किया. टीम ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर मामले की जांच गंभीरता से की.

जांच रिपोर्ट झालसा को भेजा

टीम ने जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर झालसा को भेज दी है. डालसा सचिव राकेश रौशन ने बताया कि पीड़ित महिला को विधिक सहायता योजना के तहत पैनल से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया गया है. साथ ही जेल प्रशासन को महिला बंदी की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता महेश तिवारी की अपील याचिका काउंसिल से खारिज, सदस्यता भी गई

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *