Ranchi: कृषि, पशुपालन और सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 से 18 जून 2026 तक रांची के मोरहाबादी मैदान में “झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026” का आयोजन किया जाएगा. मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को औपचारिक आमंत्रण दिया गया है.
मुख्यमंत्री को सौंपा गया आमंत्रण
मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी. ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कृषि व्यापार मेला-2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण सौंपा.

आधुनिक तकनीक और नवाचारों का होगा प्रदर्शन
बताया गया कि तीन दिवसीय इस मेले में कृषि, पशुपालन, सहकारिता और कृषि आधारित उद्योगों से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, नवाचारों तथा सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही किसानों, उद्यमियों और कृषि विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर कृषि क्षेत्र में नए अवसरों और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा.
ALSO READ: JSSC ने जारी किया नगरपालिका सेवा परीक्षा का कट-ऑफ और लंबित रिजल्ट
