Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड कैडर की आईएएस निधि खरे को मिला खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार

Ranchi: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी निधि खरे को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है....

Ranchi: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी निधि खरे को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए निधि खरे को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत आने वाले कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें: रांची: 80 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में कई लोगों पर आरोप

क्यों लिया गया यह फैसला?

आधिकारिक आदेश के अनुसार, वर्तमान खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव संजीव चोपड़ा (आईएएस ओडिशा कैडर: 1990 बैच) के छुट्टी पर रहने के कारण यह अस्थायी व्यवस्था की गई है. उनके अवकाश की अवधि के दौरान विभाग के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए निधि खरे को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए चुना गया है. निधि खरे यह अतिरिक्त जिम्मेदारी 20 जून से 2 जुलाई तक (संजीव चोपड़ा की अनुपस्थिति के दौरान) संभालेंगी. निधि खरे वर्तमान में उपभोक्ता मामले विभाग में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार की बंपर स्कीम: 49,600 का बकरा सेट सिर्फ 4,960 रुपये में! ग्रामीण उठाएं 90% सब्सिडी का फायदा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *