Click Here
Click Here

रांची: 80 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में कई लोगों पर आरोप

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी, कोकर निवासी 38 वर्षीय आर्को विश्वास ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली....

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी, कोकर निवासी 38 वर्षीय आर्को विश्वास ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में आर्को विश्वास ने रांची के राना कर्मकार, अनिल कच्छप, कालीचरण, धनबाद निवासी आलोक सिंह तथा भारतेंदु कुमार (गर्ल्स हॉस्टल संचालक) पर करोड़ों के कारोबार और लाखों रुपये के लेन-देन को लेकर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पिता मनोतोष विश्वास मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस को दिए बयान में मनोतोष विश्वास ने बताया कि 19 जून की शाम पुत्रवधू कारोबी पाल विश्वास कार्यालय से घर लौटी और आर्को विश्वास के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार ने दरवाजा तोड़कर देखा तो आर्को विश्वास पंखे से लटका हुआ मिला. आनन-फानन में उसे रिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: दिनदहाड़े रिवाल्वर के बल पर 1.20 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को बनाया निशाना

add1

सुसाइड नोट में क्या?

घटना के बाद परिवार को सुसाइड नोट मिला. नोट में आरोप लगाया गया है कि डीजल सप्लाई के नाम पर राना कर्मकार, अनिल कच्छप और कालीचरण ने युवक से करीब 30 लाख रुपये की ठगी की. वहीं धनबाद के आलोक सिंह पर 35 लाख रुपये वापस नहीं करने तथा भारतेंदु कुमार पर 15 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है. मृतक ने लिखा है कि इन कारणों से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ और उसकी नौकरी भी चली गई.

पिता ने कहा- मानसिक तनाव में था बेटा

पिता का आरोप है कि आरोपियों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और लाखों रुपये फंस जाने के कारण बेटा लंबे समय से मानसिक तनाव में था. इसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रांची: टेंपो चालक पर अज्ञात युवकों ने चाकू से किया हमला, मोबाइल-नकदी व चेन लूट हुए फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *