झारखंड: अवैध अफीम की खेती और तस्करी पर कड़ा प्रहार, CID ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

रांची: झारखंड में नशे के कारोबार और अवैध अफीम की खेती को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह...

रांची: झारखंड में नशे के कारोबार और अवैध अफीम की खेती को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है. इसी सिलसिले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) झारखंड ने राज्य के विभिन्न जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक का आयोजन मुख्य रूप से दो प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा के लिए किया जाएगा..राज्य के विभिन्न दुर्गम इलाकों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए चलाए गए अभियानों की प्रगति रिपोर्ट. इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अब तक की गई कार्रवाई और भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी.
यह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक डीजीपी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में रांची एसएसपी के अलावाचतरा, पलामू, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, लातेहार और खूंटी खूंटी एसपी शामिल होंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *