झारखंड पुलिस: राष्ट्रपति समेत अन्य पदक के नामांकन के लिए आखिरी मौका, अब नहीं बढ़ेगी तारीख 

Ranchi: राष्ट्रपति समेत अन्य पदक के नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य...

Ranchi: राष्ट्रपति समेत अन्य पदक के नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा है. लिखे गए पत्र में कहा गया है कि  स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर दिए जाने वाले विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक  के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें जमा करने की समय-सीमा को बढ़ा दिया है. अब इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल को दोबारा खोला जा रहा है.

राज्यों और संगठनों की मांग पर लिया गया फैसला

इससे पहले गृह मंत्रालय ने 8 अप्रैल 2026 को पत्र जारी कर और उसके बाद 4 मई तथा 7 मई 2026 को रिमाइंडर भेजकर सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित संगठनों से 15 मई 2026 तक ऑनलाइन नामांकन मांगे थे, हालांकि, गृह मंत्रालय ने यह पाया कि कई राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों से अब तक नामांकन प्राप्त नहीं हुए हैं. कई राज्यों और संगठनों के विशेष अनुरोध को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने पोर्टल को एक बार फिर से खोलने का निर्णय लिया है.

 एक से पांच जून तक खुला रहेगा पोर्टल

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य कर्मियों के नामांकन जमा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक जून से पांच जून तक खुला रहेगा. पत्र में साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित विभाग और राज्य इन तारीखों के भीतर बिना किसी चूक के अपनी सिफारिशें ऑनलाइन जमा कर दें.

Read Also: साहिबगंज में प्रतिदिन 80 हजार लीटर दूध की खपत, दही-लस्सी और घी की बढ़ी मांग 

यह आखिरी मौका, अब नहीं बढ़ेगी तारीख

गृह मंत्रालय ने पत्र में सख्त हिदायत दी है कि नामांकन जमा करने का यह आखिरी अवसर है. इसके बाद समय-सीमा को आगे बढ़ाने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *