आयुष्मान भारत में झारखंड नंबर वन, राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

Ranchi: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर प्रदर्शन के दम पर झारखंड ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है....

Ranchi: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर प्रदर्शन के दम पर झारखंड ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है. राज्य को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जिसके बाद जसास की टीम गर्व के साथ रांची वापस लौटी.

टीम ने सौंपा सम्मान

रांची पहुंचने पर टीम ने कार्यकारी निदेशक छवि रंजन के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात की और उन्हें यह सम्मान सौंपा. इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है और इसी समर्पण के साथ आगे भी काम जारी रखना चाहिए.

Also Read: JPSC में भी बने “प्रतिभा सेतु”, मेधावी युवाओं को मिले नया मौका- संजय मेहता

बेहतर क्लेम और गुणवत्ता का मिला पुरस्कार

यह सम्मान झारखंड को आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर क्लेम निपटान और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मिला है. यह पुरस्कार महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के चिंतन शिविर में प्रदान किया गया, जिसमें देश के सभी राज्यों ने हिस्सा लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *