साहिबगंज में दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक के 2.70 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार

Sahibganj: साहिबगंज थाना क्षेत्र के साह चौक स्थित मां मेडिको के पास सोमवार को दिनदहाड़े 2.70 लाख रुपये की चोरी की घटना...

Robbery
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग

Sahibganj: साहिबगंज थाना क्षेत्र के साह चौक स्थित मां मेडिको के पास सोमवार को दिनदहाड़े 2.70 लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक नवीन कांत कुमार मंडल (निवासी झबरी गांव) के कर्मचारी राजा कुमार दोपहर करीब 2:30 बजे एसबीआई बैंक बरहेट शाखा से रुपये निकालकर लौट रहे थे. सीएसपी पहुंचने से पहले वे साह चौक के पास दवा लेने के लिए रुके. इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने वाहन की डिक्की खोलकर उसमें रखे 2.70 लाख रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पाए.

सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार और बोरियो प्रभाग के इंस्पेक्टर नुनु देव राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण के बहाने राजनीति का आरोप, कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *