सब जूनियर नाइन ए साइड फुटबॉल के लिए झारखंड टीम घोषित, रायपुर में खेलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

RANCHI: झारखंड सब जूनियर बालक नाइन ए साइड फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है. यह टीम 1 मई से 3...

RANCHI: झारखंड सब जूनियर बालक नाइन ए साइड फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है. यह टीम 1 मई से 3 मई 2026 तक छत्तीसगढ़ के रायपुर  स्थित चैंपियन पब्लिक स्कूल, पुराना विधानसभा में आयोजित 11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय अंडर-15 आयु वर्ग बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ नाइन ए साइड फुटबॉल संघ एवं Nine A Side Football Federation of India के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

Also Read: रांची में ‘नमो स्टॉल’ योजना शुरू: फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगा मुफ्त ठेला

30 अप्रैल को हटिया से रायपुर के लिए रवाना होगी टीम

नाइन ए साइड फुटबॉल संघ झारखंड के सचिव ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि झारखंड टीम 30 अप्रैल को हटिया स्टेशन से रायपुर के लिए रवाना होगी. टीम के सभी खिलाड़ी Guru Gobind Singh Public School, डाल्टनगंज के हैं. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं.

टीम के खिलाड़ी

झारखंड टीम में नीरज कुमार (कप्तान), तेजस सिंह, दिव्यांशु कुमार, बबलू सिंह, प्रकाश सिंह, आकाश सिंह, आयुष कुमार शुक्ला, सचिन कुमार गुप्ता, हर्ष कुमार, आर्यन कुमार, गौतम प्रजापति, अमन सिंह, नवनीत कुमार, पीयूष कुमार और अभिनव कुमार तिवारी शामिल हैं. टीम के कोच दीपेंद्र कुमार सिंह होंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *