Click Here
Click Here

रांची में ‘नमो स्टॉल’ योजना शुरू: फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगा मुफ्त ठेला

RANCHI: राजधानी रांची में छोटे कारोबारियों को मजबूती देने के लिए एक नई पहल शुरू होने जा रही है. रांची लोकसभा क्षेत्र...

RANCHI: राजधानी रांची में छोटे कारोबारियों को मजबूती देने के लिए एक नई पहल शुरू होने जा रही है. रांची लोकसभा क्षेत्र में फल और सब्जी बेचने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए “नमो स्टॉल (ठेला)” वितरण योजना की शुरुआत कल से होगी.

छोटे विक्रेताओं को मिलेगा फायदा

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस योजना की जानकारी देते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि सड़क किनारे कारोबार करने वाले छोटे विक्रेता शहर की अर्थव्यवस्था की अहम कड़ी हैं. इन्हें मजबूत करना जरूरी है, ताकि उनकी आमदनी बढ़े और काम आसान हो सके.

मुफ्त ठेला वितरण

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत जरूरतमंद विक्रेताओं को मुफ्त में ठेले दिए जाएंगे. इससे वे अपने मोहल्लों में आसानी से घूम-घूमकर फल और सब्जियां बेच सकेंगे और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा पाएंगे.

Also Read: CM हेमंत सोरेन करेंगे खनन विभाग की समीक्षा, बंद पड़े खदानों के रिन्यूअल पर होगा फोकस

पीएम मोदी की प्रेरणा से योजना

संजय सेठ ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू की जा रही है. इसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाना और शहर को साफ-सुथरा व व्यवस्थित बनाना है.

स्वच्छ रांची, समृद्ध रांची” का लक्ष्य

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पहल का समर्थन करें और स्थानीय छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करें, ताकि “स्वच्छ रांची, समृद्ध रांची” का लक्ष्य हासिल किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *