Click Here
Click Here

झारखंड में राज्यसभा का रण: क्रॉस वोटिंग का डर या नियमों की लड़ाई, विधानसभा में आर-पार

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव की यह जंग अब सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन...

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव की यह जंग अब सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है. जहां एक तरफ कांग्रेस इस पूरे मामले को लोकतंत्र और नियमों के साथ ‘खिलवाड़’ बताकर कोर्ट तक जाने का संकेत दे रही है, वहीं बीजेपी इसे कांग्रेस के भीतर का डर और बौखलाहट करार दे रही है. शाम को आने वाली आदेश की कॉपी और आने वाले दिनों की वोटिंग ही अब तय करेगी कि झारखंड के इस ‘पॉवर गेम’ का असली सिकंदर कौन बनता है.

यह भी पढ़ें: मानसून सत्र में जामताड़ा के सभी बालूघाटों पर 15 अक्टूबर तक रोक, 10 जून से लागू होगा प्रतिबंध

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

शह और मात का खेल अब बेहद आक्रामक मोड़ पर

झारखंड की सियासत में राज्यसभा चुनाव को लेकर शह और मात का खेल अब बेहद आक्रामक मोड़ पर पहुंच चुका है. विधानसभा परिसर उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया जब निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी के नामांकन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज आमने-सामने आ गए. दोनों ओर से बयानों के तीखे तीर चल रहे हैं और माहौल में पूरी तरह से राजनीतिक बारूद भरा हुआ है.

दिल्ली से रांची तक हलचल

इस सियासी ड्रामे में उस वक्त नया एंगल आ गया जब कांग्रेस के दिग्गज नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद विशेष तौर पर दिल्ली से रांची पहुंचे. कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी द्वारा परिमल नाथवाणी के नामांकन पत्र में दर्ज कराई गई गंभीर आपत्तियों की पैरवी करने खुर्शीद सीधे रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर पहुंचे.

खुर्शीद के तेवर तल्ख

रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर से निकलते ही सलमान खुर्शीद के तेवर बेहद आक्रामक थे. पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा: ‘यहां सब कुछ पहले से तय था. मैं दिल्ली से पैरवी के लिए आया जरूर, लेकिन मेरे पहुंचने से पहले ही आनन-फानन में मामले को क्लोज कर दिया गया. शाम 6 बजे जब आदेश की कॉपी मिलेगी, तब इस पूरे ‘खेल’ का आधिकारिक पर्दाफाश हो जाएगा.’

विधानसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

इससे पहले, नामांकन में गंभीर विसंगतियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. इस आक्रामक प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस कोटे के मंत्रियों सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे. कांग्रेस का साफ आरोप था कि नियमों को ताक पर रखकर निर्दलीय उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: अफसर नवाज पर फायरिंग मामले में USA मेड पिस्टल बरामद, अशफाक उर्फ बल्लू पहले ही जा चुका है जेल

बाबूलाल बोले- कांग्रेस को खुद पर भरोसा नहीं

कांग्रेस के इस भारी हंगामे और नारेबाजी को देखते हुए बीजेपी के नेता, विधायक और कार्यकर्ता भी तुरंत विधानसभा परिसर पहुंच गए. देखते ही देखते पूरा परिसर जवाबी नारेबाजी से गूंज उठा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की इस घेराबंदी पर सीधा हमला बोला. मरांडी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब सत्ताधारी गठबंधन के पास 56 विधायक हैं, तो फिर यह हंगामा क्यों? सच तो यह है कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है. यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक रवैया है. विधानसभा में बीजेपी के लोग बाद में आए, लेकिन कांग्रेस की यह गुंडागर्दी यहां नहीं चलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *