SIR प्रशिक्षण को लेकर झामुमो की अहम बैठक सम्पन्न, 11 जून को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

Jamtara : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की ओर से रविवार को जामताड़ा परिषद कार्यालय में एसएआर (Special Intensive Revision) प्रशिक्षण...

Jamtara : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की ओर से रविवार को जामताड़ा परिषद कार्यालय में एसएआर (Special Intensive Revision) प्रशिक्षण एवं बूथ कमेटी सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने की. बैठक में आगामी 11 जून 2026 को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने एवं SIR कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. बैठक में जिला कमेटी, केंद्रीय समिति सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड सचिवों, नगर अध्यक्षों एवं नगर सचिवों के साथ संगठनात्मक मजबूती, बूथ कमेटियों की सक्रियता तथा SIR प्रशिक्षण की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए.

झामुमो का SIR सम्मेलन, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि SIR कार्यक्रम संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. झामुमो नेता सह जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कहा कि SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त करने का माध्यम बनेगा. उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी. साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

11 जून सम्मेलन को सफल बनाने में जुटा झामुमो, तैयारी बैठक संपन्न

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडे आगामी 11 जून को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से शामिल होंगे. उनके आगमन को लेकर भी तैयारी एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई. बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला उपाध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद, जिला सचिव परेश यादव, जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, जिला प्रवक्ता साहब, केंद्रीय समिति सदस्य आनंद टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य बासुदेव मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य लालू अंसारी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेरी मरांडी सहित छह प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव तथा दो नगर इकाइयों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे.

Also Read : झारखंड की जेल में बंद सुनील मीणा गिरोह का अंतरराष्ट्रीय वारदात, पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *