राज्यसभा चुनाव पर JMM का दावा, दोनों सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है. मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि पार्टी...

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है. मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि पार्टी की बैठक में यह तय किया गया है कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर JMM अपना उम्मीदवार उतारेगा.

उम्मीदवार तय करने का अधिकार केंद्रीय अध्यक्ष को

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कौन होगा, इसका फैसला करने के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया गया है. कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह देखा जाएगा, लेकिन हमारा स्टैंड यही है कि दोनों सीटों पर झामुमो का उम्मीदवार हो.

Also Read: रांची: पिठोरिया फायरिंग केस- एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस को मिली 72 घंटे की रिमांड

कांग्रेस पर लगाया आरोप

वहीं, विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि पार्टी ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि दोनों सीटों पर झामुमो अपने प्रत्याशी उतारेगा. उन्होंने कांग्रेस पर बिना मुख्यमंत्री की सहमति के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने का आरोप लगाया.

CM हेमंत सोरेन को किया गया अधिकृत

बैद्यनाथ राम ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक, सांसद और मंत्रियों ने अपनी भावना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा दी है. उन्होंने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि दोनों सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का उम्मीदवार हो. उन्होंने बताया कि अंतिम फैसले के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत कर दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *