Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की ओर से गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में पौधारोपण किया गया. इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सरोज शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और आजसू कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया गया.

यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर BJP का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, प्रदेशभर में हुआ वृक्षारोपण
पर्यावरण का संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी: डॉ. सरोज शर्मा
इस अवसर पर कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर सामाजिक जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की. वहीं आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में दलालों पर कसा शिकंजा, वार्ड बॉय से बदसलूकी पर भड़के स्वास्थ्यकर्मी
मौके पर ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मुकुंद चंद्र मेहता, परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. वहीं आजसू की ओर से प्रदेश सचिव डॉ. सौरभ शर्मा, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, प्रशांत महतो, सौरभ यादव, अब्दुल खान, रोशनी मुंडा, तनु कुमारी, निशांत लिंडा, विद्यानंद रॉय, नीरज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, पंकज और अमित समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज को हरित, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लिया.
