Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इस बार केंद्र सरकार पर तंज कसा है. झामुमो का कहना है कि एक दौर वह था जिसे लोग बुरे दिन कहते थे, लेकिन तब देश में 100% शुद्ध पेट्रोल मिलता था. गाड़ियां बिना किसी हिचकिचाहट के सरपट दौड़ती थीं, गाड़ी मालिक खुश थे और इंजन सालों-साल बिना किसी खराबी के चलते थे.

इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति पर साधा निशाना
फिर आए अच्छे दिन और पेट्रोल का मिजाज ही बदल गया. अब इसमें 20% की मिलावट (इथेनॉल ब्लेंडिंग) की जा रही है. मंत्री जी के बेटों को गन्ने और केतारी (गन्ना) के रस से गाड़ियां चलवाने का जिम्मा जो मिल गया है. नतीजा यह हो रहा है कि गाड़ियां रोज़ गैरेज के चक्कर काट रही हैं और इंजन हांफ रहे हैं. पर जनाब, शिकायत मत कीजिए, क्योंकि ये तो अच्छे दिन हैं. पार्टी ने इथेनॉल ब्लेंडिंग की नीति पर तंज कसते हुए इसे पर्यावरण सुधार से ज्यादा कॉर्पोरेट और रसूखदारों को फायदा पहुंचाने का जरिया बताया है.
ALSO READ: बुकरू रेलवे साइडिंग में भारी अनियमितता पर ग्रामीणों का आक्रोश, सांसद कालीचरण सिंह को सौंपा ज्ञापन
