बुकरू रेलवे साइडिंग में भारी अनियमितता पर ग्रामीणों का आक्रोश, सांसद कालीचरण सिंह को सौंपा ज्ञापन

Balumath:बुकरू रेलवे साइडिंग में कथित भारी अनियमितता, धूलकण प्रदूषण एवं स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित किए जाने के विरोध में गणेशपुर...

Balumath:बुकरू रेलवे साइडिंग में कथित भारी अनियमितता, धूलकण प्रदूषण एवं स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित किए जाने के विरोध में गणेशपुर एवं शेरेगाड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने गोलबंद होकर सांसद कालीचरण सिंह को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने रेलवे साइडिंग एवं कोलियरी संचालन में हो रही अनियमितताओं से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की, तथा जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

जीना मुश्किल हो गया है 

ग्रामीणों का कहना है कि बुकरू रेलवे साइडिंग से लगातार उड़ रहे धूलकण के कारण आसपास के गांवों में लोगों का जीना दूभर हो गया है. सड़क, खेत और घर धूल से पटे रहते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है. इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से पलायन की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इस दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि गणेशपुर एवं शेरेगाड़ा क्षेत्र के खनिज यहां के स्थानीय लोगों के हितों के लिए हैं, किसी निजी कंपनी के मनमाने लाभ के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए वे लातेहार विधायक प्रकाश राम तथा उपायुक्त लातेहार से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएंगे और उचित कार्रवाई की मांग करेंगे.

आंदोलन की चेतावनी 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीसीएल प्रबंधन के जीएम एवं पीओ स्थानीय रोजगार, धूलकण नियंत्रण और विस्थापितों की समस्याओं को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं. इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बुकरू क्षेत्र के लोगों से किए गए वादों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मौके पर लक्ष्मण कुशवाहा, प्रेम यादव, मुकेश गंझु, आनंदी गंझु, निर्मल यादव, विजय राम, शिवनारायण यादव, पिंटू यादव, रंजन गंझु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

AlsoRead:स्टेट कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के नए भवन में शिफ्ट होगा सीआईडी कार्यालय, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *