जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, पाकुड़ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Pakur: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को जिले के 15 परीक्षा...

Pakur: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है.

परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू, कड़ी निगरानी

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की है. इस दौरान पांच या अधिक लोगों के एकत्रित होने, भीड़ लगाने, जुलूस निकालने और परीक्षा कार्य में बाधा पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई गई है.

केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, उड़नदस्ता टीम और गश्ती दल तैनात किए गए हैं. अधिकारियों ने परीक्षार्थियों की जांच, प्रवेश प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की.

ALSO READ: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ के जरिए मिली दूसरी खुशखबरी

कदाचार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि परीक्षा को स्वच्छ और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने स्पष्ट किया कि कदाचार या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *