Saraikela: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड़ के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल ने दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया. रेलवे ने भीड़ कंट्रोल और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया.
रांची–डीडीयू स्पेशल ट्रेन का रूट
रांची से यह स्पेशल ट्रेन शाम 19:15 बजे रवाना हुई और रविवार सुबह 05:35 बजे डीडीयू पहुंची. रास्ते में लातेहार, टोरी, लोहर्दगा रोड, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन और सासाराम जैसे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया. इस ट्रेन में कुल 10 कोच लगाए गए, जिनमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल थे.
Also Read: बोकारो हादसे पर रेलवे का एक्शन, खबर का दिखा असर
रांची–पटना स्पेशल से भी मिली सुविधा
दूसरी स्पेशल ट्रेन रांची से पटना के लिए चलाई गई. इसमें भी बड़ी संख्या में JPSC अभ्यर्थियों ने सफर किया. जनरल कोच होने की वजह से ज्यादा से ज्यादा छात्रों को यात्रा का मौका मिला.
हजारों अभ्यर्थियों को राहत
परीक्षा से एक दिन पहले चलाई गई इन ट्रेनों से झारखंड और बिहार जाने वाले हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली. नियमित ट्रेनों में भीड़ और वेटिंग की समस्या को देखते हुए रेलवे के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है.
सुरक्षा और सुविधा पर खास ध्यान
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सबसे बड़ी प्राथमिकता रही. स्टेशनों पर अतिरिक्त RPF बल तैनात किया गया, साथ ही हेल्प डेस्क और पूछताछ काउंटर भी सक्रिय रखे गए. रेलवे ने आगे भी जरूरत के अनुसार ऐसी स्पेशल ट्रेनें चलाने की बात कही है.
