19 अप्रैल को जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा, सिमडेगा के 10 केंद्रों पर 3780 अभ्यर्थी होंगे शामिल

  Simdega: झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा सीधी भर्ती प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को...

 

Simdega: झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा सीधी भर्ती प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी. इस परीक्षा में कुल 3780 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इस संबंध में उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. निर्धारित परीक्षा केंद्रों में संत मेरिज हाई स्कूल सामटोली, उर्स लाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, संत अन्ना हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स प्लस 2 उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एसएस प्लस टू हाई स्कूल (बालक), सिमडेगा कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी एवं संत जेवियर कॉलेज शामिल हैं.

दो पालियों में परीक्षा, सख्त नियम लागू

परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा. फ्रिस्किंग के बाद बायोमेट्रिक एवं आइरिस स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और व्यवस्था पुख्ता

उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. वहीं विधि-व्यवस्था के लिए नियंत्रण कक्ष 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से सक्रिय रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 6207651659 निर्धारित है.

ALSO READ: श्रमदान और सहयोग की मिसाल: लीड्स संस्था ने तीन गांवों में खड़ी की जल संरक्षण की मजबूत दीवार

ट्रैफिक और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं, खासकर कोलेबिरा घाटी क्षेत्र में जाम से निपटने के लिए विशेष तैयारी करने को कहा गया है. परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कदाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *